उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर एक्सीडेंट कुमाऊं मौत हिल दर्पण

रफ्तार का खौफनाक अंजाम!… लोहे के एंगल ने छीनी किशोर की जिंदगी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में लगातार बढ़ते सड़क हादसों के बीच एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। रामपुर-नैनीताल हाईवे पर देर रात हुए दर्दनाक हादसे में एक 16 वर्षीय किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, शिवनगर निवासी 16 वर्षीय सचिन राठौर अपने दोस्त नितिन राठौर के साथ एक पार्टी से घर लौट रहा था। रात करीब साढ़े 11 बजे जब दोनों सब्जी मंडी गेट के पास पहुंचे, तभी उनकी तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क के बीच बने डिवाइडर से जा टकराई।

यह भी पढ़ें 👉  संस्कृत से रोजगार और रिसर्च तक... उत्तराखंड सरकार का बड़ा प्लान, होगा ये काम

टक्कर इतनी भीषण थी कि सचिन बाइक से उछलकर डिवाइडर में लगे लोहे के एंगल पर जा गिरा। हादसा बेहद भयावह था—लोहे का एंगल उसकी गर्दन में घुस गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, नितिन दूर जाकर सड़क पर गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा...दिव्यांग पिता ने खोया इकलौता सहारा, मचा कोहराम

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। घायल नितिन को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। दूसरी ओर, डॉक्टरों ने सचिन को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम हाउस पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। परिवार में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें 👉  एक को बचाने उतरे, तीनों की चली गई जान!...हल्द्वानी के हादसे ने झकझोर दिया

रुद्रपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज रतूड़ी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई थी। उन्होंने कहा कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और बाइक का नियंत्रण खोना हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में