उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून मौत हिल दर्पण

गुलदार का खौफनाक हमला…धड़ से अलग किया महिला का सिर, भड़का आक्रोश

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में जंगली जानवरों के रिहायशी इलाकों में आने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। गुलदार, भालू और बाघ जैसे वन्यजीव कई बार गांवों के आसपास दिखाई दे रहे हैं और पशुओं के साथ-साथ इंसानों पर भी हमले की घटनाएं सामने आ रही हैं।

ताजा मामला पौड़ी गढ़वाल जिले के देवार क्षेत्र का है। यहां वाड़ी इलाके में एक दर्दनाक घटना में लगभग 60 वर्षीय महिला प्रभा देवी पर गुलदार ने हमला कर दिया और उनकी जान चली गई। बताया जा रहा है कि महिला मंगलवार, 9 जून को दोपहर के समय अपने पशुओं के लिए घास लेने खेतों की ओर गई थीं, तभी पहले से मौजूद गुलदार ने अचानक उन पर हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  किसके सिर सजेगा ताज?...नए नगर निकायों में वोटिंग ने बढ़ाई सियासी धड़कनें

हमले के बाद गुलदार महिला के शव को घसीटकर पास के एक खंडहर में ले गया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर वह मौके से भाग गया। घटना की सूचना तुरंत वन विभाग और पुलिस को दी गई, जिसके बाद दोनों टीमें मौके पर पहुंचीं। इस दौरान ग्रामीणों ने विभाग के प्रति गहरा आक्रोश भी व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  एक कॉल, एक अलर्ट और फिर ताबड़तोड़ एक्शन… तीन राज्यों की पुलिस ने ऐसे खत्म की पूरी फरारी की स्क्रिप्ट

पिछले कुछ समय से पौड़ी गढ़वाल में वन्यजीवों के हमलों की घटनाएं बढ़ी हैं। हाल ही में एक मामले में गुलदार एक मुर्गी के बाड़े में घुस गया था और कई मुर्गियों को मार डाला था। लगातार हो रही इन घटनाओं से स्थानीय लोग बेहद डरे हुए हैं और उन्होंने वन विभाग से जल्द समाधान और सुरक्षा उपायों की मांग की है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में