उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून मौत हिल दर्पण

उत्तराखंड में खौफनाक हादसा…ट्रक खाई में गिरा, चालक की मौत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कभी तेज रफ्तार तो कभी वाहन पर नियंत्रण खोने की वजह से लगातार लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। इसी बीच देहरादून जिले से एक और दर्दनाक हादसा सामने आया है, जिसमें एक ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसा विकासनगर-त्यूणी हटाल मोटर मार्ग पर फिडिज पुल के पास हुआ, जहां एक ट्रक अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। बताया जा रहा है कि ट्रक विकासनगर से फाइबर ईंटें लेकर मोरी की ओर जा रहा था, तभी अचानक चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और यह दर्दनाक दुर्घटना हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  महिला टॉयलेट में छिपा था युवक... वीडियो बनाने की कोशिश से अस्पताल में बवाल

टक्कर इतनी भीषण थी कि चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत एसडीआरएफ और थाना त्यूणी पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम, जिसमें आरक्षी बलवंत सिंह भी शामिल थे, पुलिस और ग्रामीणों के साथ मिलकर मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बड़ा हादसा...बेकाबू डंपर गिरा, दो लोगों की दर्दनाक मौत

दुर्गम पहाड़ी इलाका और खड़ी ढलान होने के कारण राहत और बचाव कार्य में काफी कठिनाई आई। कड़ी मशक्कत के बाद शव को स्ट्रेचर की मदद से सड़क तक लाया गया और पुलिस के सुपुर्द किया गया।

थाना त्यूणी प्रभारी अश्वनी बलूनी ने बताया कि हादसा सुबह के समय हुआ था। ट्रक फाइबर ईंटों से लदा हुआ था और अनियंत्रित होकर सीधे खाई में जा गिरा। मृतक चालक की पहचान विपिन सिंह (30), पुत्र सोबेंद्र लाल, निवासी भद्रासु, खरसाडी, मोरी (उत्तरकाशी) के रूप में हुई है। परिजनों को सूचना दे दी गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस हादसे के बाद मृतक के गांव में गहरा शोक है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में