उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

उत्तराखंड में खौफनाक हादसा…बोलेरो में बोल्डर गिरते ही मची चीख-पुकार, एक की मौत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर एक और दर्दनाक दुर्घटना सामने आई, जहां सतपुली-मल्ली मार्ग पर पहाड़ी से विशाल बोल्डर गिरने से बोलेरो वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  इश्क में टूटा घर!...प्रेमी संग भागी पत्नी, बेटा और जेवर भी ले गई

जानकारी के अनुसार, यह हादसा रविवार करीब तीन बजे सड़क चौड़ीकरण कार्य के दौरान हुआ। गाजियाबाद नंबर की बोलेरो गुमखाल से सतपुली की ओर जा रही थी, तभी अचानक पहाड़ी से बड़ा बोल्डर वाहन पर आ गिरा।

दुर्घटना में 45 वर्षीय श्रीकांत, निवासी केरल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चालक सरनजीत (61), निवासी दिल्ली तथा उदय, निवासी बंगाल गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि तीनों गाजियाबाद स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सनसनीखेज... लापता युवक का मिला कंकाल, जताई जा रही ये आशंका

हादसे की सूचना मिलते ही सतपुली पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष अनिल चौहान ने बताया कि स्थानीय ग्रामीणों की मदद से राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया। बोलेरो में फंसे एक घायल को निकालने के लिए कटर मशीन की सहायता से वाहन को काटना पड़ा। कड़ी मशक्कत के बाद सभी घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  8 तमंचे, 10 कारतूस और एक तस्कर… हल्द्वानी में ऐसे की जा रही थी हथियारों की तस्करी

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों का उपचार जारी है और पुलिस द्वारा परिजनों को घटना की सूचना दी जा रही है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में