उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून मौत हिल दर्पण

उत्तराखंड में खौफनाक हादसा…खाई में गिरे बाइक सवार, एक की मौत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। तेज रफ्तार और लापरवाही एक बार फिर जानलेवा साबित हुई, जहां चमोली जिले में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गौचर और कर्णप्रयाग के बीच एक दर्दनाक दुर्घटना हो गई।

जानकारी के अनुसार, एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रिश्तों को फिर लगा कलंक!...हवस में अंधा हुआ नाती; 95 वर्षीय नानी से दुष्कर्म

बताया जा रहा है कि हादसे के बाद एक युवक खाई में चट्टानों के बीच फंस गया था। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से उसे स्ट्रेचर के जरिए बाहर निकाला गया और 108 एम्बुलेंस की सहायता से उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग भेजा गया। वहीं दूसरे युवक को एसडीआरएफ और एनडीआरएफ ने संयुक्त अभियान चलाकर सुरक्षित बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में हृदय विदारक हादसा... फंसे पूर्व सैनिक की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

अस्पताल में उपचार के दौरान चिकित्सकों ने 25 वर्षीय सोम बोस्या (पुत्र रोबिन बोस्या, निवासी जोरहाट, असम) को मृत घोषित कर दिया। जबकि 25 वर्षीय ऋतिक (पुत्र धनंजय, निवासी बक्सर, बिहार) को मामूली चोटें आई हैं और उसका उपचार जारी है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में