उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून

उत्तराखंड में खौफनाक हादसा!… खाई से सीधे गंगा में समाई इनोवा, सवारों की तलाश

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के टिहरी जिले से एक बड़े सड़क हादसे की खबर सामने आई है। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर देवप्रयाग थाना क्षेत्र के चकासा स्थित गंगा होटल दर्शन के पास मंगलवार को एक इनोवा कार अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। खाई में गिरने के बाद वाहन सीधे गंगा नदी में समा गया, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का ऑरेंज अलर्ट... शनिवार को इस जिले में स्कूल बंद

जानकारी के मुताबिक, वाहन संख्या UK 08 TA 5433 सड़क किनारे लगे क्रैश बैरियर को तोड़ते हुए गहरी खाई में जा गिरा। हादसा इतना भीषण था कि सुरक्षा के लिए लगाए गए बैरियर भी वाहन को रोक नहीं सके। खाई में गिरने के बाद कार तेज बहाव वाली गंगा नदी में बह गई।

घटना की सूचना मिलते ही देवप्रयाग पुलिस, राजस्व विभाग और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। राहत एवं बचाव कार्य के लिए एसडीआरएफ की श्रीनगर, ब्यासी और ढालवाला इकाइयों से तीन विशेष टीमों को तत्काल घटनास्थल पर भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  महिला टॉयलेट में छिपा था युवक... वीडियो बनाने की कोशिश से अस्पताल में बवाल

फिलहाल पुलिस और एसडीआरएफ की संयुक्त टीमें गंगा नदी में वाहन और उसमें सवार लोगों की तलाश में जुटी हुई हैं। समाचार लिखे जाने तक कार में सवार लोगों की संख्या और उनकी पहचान के संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में राहुल गांधी की दस्तक...चुनावी रण से पहले नेताओं संग बड़ा मंथन, कुछ देर में युवाओं से संवाद

प्रशासन ने आम लोगों से घटनास्थल के आसपास भीड़ न लगाने और राहत-बचाव कार्य में सहयोग करने की अपील की है। वहीं पुलिस वाहन के पंजीकरण नंबर और अन्य उपलब्ध जानकारी के आधार पर यात्रियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में