उत्तराखण्ड एक्सीडेंट कुमाऊं मौत हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी में खौफनाक हादसा… डंपर के नीचे घुसी स्कूटी, युवक की मौत

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी-लालकुआं राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसमें स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ बैठी युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। यह दुर्घटना बेरीपड़ाव स्थित अष्टादश भुजा महालक्ष्मी मंदिर के समीप हुई। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है और हाईवे पर सुरक्षा इंतजामों को लेकर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के मंदिर में डबल मर्डर!... गड्ढे से मिले दो साधुओं के शव, दहशत

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हिम्मतपुर चौमवाल निवासी 32 वर्षीय कार्तिक कांडपाल शनिवार सुबह करीब 10 बजे स्कूटी से हल्दूचौड़ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गांव की 25 वर्षीय नेहा कांडपाल ने उनसे लिफ्ट ली और उनके साथ स्कूटी पर सवार हो गई। नेहा एक निजी कंपनी में काम करती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में कांग्रेस का बड़ा सियासी दांव!... हल्द्वानी से बजेगा चुनावी बिगुल, आएंगे दिग्गज नेता

बताया जा रहा है कि गांव की सड़क से राष्ट्रीय राजमार्ग पर चढ़ने के बाद कार्तिक ने आगे चल रहे डंपर (यूके-01-सीए-3035) को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान स्कूटी असंतुलित होकर डंपर के नीचे जा घुसी। हादसा इतना भीषण था कि कार्तिक का सिर डंपर के नीचे आ गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बड़े भूकंप की आशंका!...वैज्ञानिकों की नई स्टडी में मिले खतरे के संकेत

वहीं, पीछे बैठी नेहा के सिर में गंभीर चोट आई है। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय, हल्द्वानी पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में