उत्तराखण्ड एक्सीडेंट कुमाऊं मौत हल्द्वानी हिल दर्पण

मातम में बदला होली का जश्न…हल्द्वानी में बोलेरो ने रौंदी बाइक, किसान की मौत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के हल्द्वानी में होली के दिन दिलदहला देने वाला हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार ने गौलापार में बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे किसान की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में तबादलों का बड़ा धमाका!...एक साथ बदले कई अफसरों के कार्यक्षेत्र

जानकारी के अनुसार गौलापार के देवला तल्ला निवासी 54 वर्षीय किसान होली की शाम किसी काम से घर से निकले थे। इस बीच सोबन सिंह की बाइक चोरगलिया रोड पर कुंवरपुर क्षेत्र में आगे चल रहे वाहन से टकरा गई। टक्कर लगने के बाद वह सड़क पर गिर गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के मंदिर में डबल मर्डर!... गड्ढे से मिले दो साधुओं के शव, दहशत

इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार बोलेरो उनकी चपेट में आ गई। हादसे में सोबन सिंह को सिर और पैरों में गंभीर चोटें आईं।

परिजन और स्थानीय लोग उन्हें तुरंत हल्द्वानी के बेस अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे से मृतक के घर में कोहराम मच गया। सोबन सिंह अपनी पत्नी और दो बच्चों (एक बेटा और एक बेटी) के साथ रहते थे। दोनों बच्चे शादीशुदा हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में