उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर एक्सीडेंट

रफ्तार का कहर…युवक की मौत से भड़का जनाक्रोश, हाईवे जाम

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में सड़क हादसे लगातार बढ़ते जा रहे हैं। तेज रफ्तार और लापरवाही आए दिन लोगों की जान ले रही है। ताजा मामला कुमाऊं मंडल के रुद्रपुर से सामने आया है, जहां तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई।

रुद्रपुर के गाबा चौक पर हुए इस दर्दनाक हादसे में रमपुरा निवासी बबलू की मौके पर ही जान चली गई। बताया जा रहा है कि बबलू बाइक से घर लौट रहा था, तभी काशीपुर–सितारगंज हाईवे पर गल्ला मंडी चौराहे के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में हाईवोल्टेज ड्रामा...खरगे के दौरे से पहले कांग्रेस नेताओं ने घेरा SSP दफ्तर

हादसे के बाद बबलू के दोस्त ने ट्रक का पीछा कर उसे गाबा चौक पर रुकवाया। जैसे ही घटना की सूचना स्थानीय लोगों को मिली, बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। युवक की मौत से आक्रोशित लोगों ने सड़क पर हंगामा किया, ट्रक में तोड़फोड़ की और हाईवे पर जाम लगा दिया। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  एक क्लिक और 9.87 लाख खातों में पहुंची रकम... धामी सरकार ने बांटे इतने करोड़ रुपये

सूचना मिलने पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल भी मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत करने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने, दोषी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और गाबा चौक पर ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  खरगे की हुंकार से गरमाई सियासत... ‘डरो मत, डर गए तो मर गए’, हल्द्वानी से BJP को ललकार

फिलहाल पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में