उत्तराखण्ड कुमाऊं शिक्षा हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी में हाईवोल्टेज ड्रामा…कॉलेज में प्राचार्य कक्ष की छत पर चढ़े छात्र, हंगामा

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। कुमाऊं विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाएं समाप्त हुए करीब दो माह बीत चुके हैं, लेकिन स्नातक द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर के साथ ही बैक परीक्षाओं के परिणाम अब तक घोषित नहीं किए गए हैं। रिजल्ट में लगातार हो रही देरी से छात्रों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बुधवार को एमबीपीजी कॉलेज के छात्र परिणाम जारी करने की मांग को लेकर भड़क गए और प्राचार्य कक्ष की छत पर चढ़कर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश बनी आफत!...3 हादसों में 7 की मौत, कई सड़कें मलबे से बंद

छात्रों ने आरोप लगाया कि समय पर परिणाम जारी नहीं होने से उनका भविष्य प्रभावित हो रहा है। एनएसयूआई से जुड़े मेहुल साह ने कहा कि बैक परीक्षा का परिणाम नहीं आने के कारण कई विद्यार्थी पीजी कक्षाओं में प्रवेश के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। चार सितंबर आवेदन की अंतिम तिथि है, जबकि कई विषयों में सीटें भी भर चुकी हैं। ऐसे में रिजल्ट जारी होने में और देरी हुई तो अनेक छात्र पीजी प्रवेश से वंचित हो सकते हैं। वहीं, अन्य संस्थानों में भी प्रवेश प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  2 सितंबर को संभलकर रहें!...उत्तराखंड में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 3 जिलों में स्कूल बंद

छात्रों के प्रदर्शन की सूचना मिलते ही कॉलेज परिसर में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। प्राचार्य प्रो. एनएस बनकोटी समेत अन्य शिक्षकों ने छात्रों को समझाने और छत से नीचे उतरने का प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित छात्र अपनी मांग पर अड़े रहे। दूसरी ओर, एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय पहुंचकर कुमाऊं विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी को ज्ञापन सौंपा और लंबित परीक्षा परिणाम जल्द घोषित करने की मांग उठाई।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में