उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कुमाऊं क्राइम हिल दर्पण

खनन माफिया के आगे बेबस पुलिस!… एसएसपी ने पूरी चौकी कर दी लाइन हाजिर

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की गई है। एसएसपी ऊधमसिंह नगर अजय गणपति ने अवैध खनन रोकने में लापरवाही बरतने के आरोप में शक्तिफार्म चौकी के पूरे स्टाफ को लाइन हाजिर कर दिया है। इस कार्रवाई में चौकी इंचार्ज सहित कुल आठ पुलिसकर्मी शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में लंबे समय से अवैध खनन की शिकायतें मिल रही थीं, लेकिन पुलिस की ओर से कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही थी। सोमवार को समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों का संज्ञान लेते हुए एसएसपी ने शक्तिफार्म चौकी प्रभारी प्रकाश भट्ट समेत एएसआई सुरेंद्र बोरा, भगवान रमोला, हरीश कबड़वाल, भुवन आर्या, तुलसी भट्ट, भूपेंद्र कुमार और दीपक नेगी को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  बारिश-बर्फबारी से ठिठुरा उत्तराखंड... छह जिलों में यलो अलर्ट

करीब ढाई महीने पहले शक्तिफार्म क्षेत्र में खनन माफियाओं ने राजस्व विभाग की टीम से जब्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को जबरन छुड़ा लिया था। इस मामले में तहसीलदार हिमांशु जोशी ने मुकदमा दर्ज कराया था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था, लेकिन अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भाजपा का बड़ा दांव...इन दो नेताओं का बढ़ा कद, मिली राष्ट्रीय जिम्मेदारी

रविवार को राजस्व उपनिरीक्षक की जांच में बैगुल नदी में भी अवैध खनन की पुष्टि हुई थी। ग्रामीणों के विरोध के बावजूद पुलिस खनन माफियाओं पर सख्त कार्रवाई करने में असफल रही, जिसके बाद यह कड़ा कदम उठाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बजा चुनावी बिगुल... इन नगर पालिकाओं में वोटिंग की तारीख तय

एसएसपी अजय गणपति ने कहा कि अवैध खनन पर प्रभावी रोक न लगा पाने और ड्यूटी में लापरवाही पाए जाने पर शक्तिफार्म चौकी प्रभारी सहित पूरे स्टाफ को लाइन हाजिर किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में