उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम हिल दर्पण

अगले 24 घंटे भारी!… 50Km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, कई जिलों में खतरे की घंटी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में लगातार बढ़ रही गर्मी के बीच मौसम को लेकर बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में जल्द ही मौसम का मिजाज बदलने वाला है। इसे देखते हुए अगले 24 घंटों के लिए पांच जनपदों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  महिला टॉयलेट में छिपा था युवक... वीडियो बनाने की कोशिश से अस्पताल में बवाल

मौसम विज्ञान केंद्र ने चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ क्षेत्रों में बारिश, तेज हवाओं और आंधी-तूफान की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार इन इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, साथ ही बिजली गिरने की भी आशंका है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में हृदय विदारक हादसा... फंसे पूर्व सैनिक की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

जिन क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है, उनमें बड़कोट, पुरोला, गंगोत्री, केदारनाथ, सोनप्रयाग, बद्रीनाथ, कर्णप्रयाग, मुनस्यारी, दारमा, बेरीनाग और आसपास के इलाके शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  आने वाले 5 दिन भारी!... देवभूमि में मंडराया भारी बारिश का खतरा, रहें सतर्क

मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। अगले 24 घंटों के दौरान इन क्षेत्रों में मौसम का प्रभाव अधिक देखने को मिल सकता है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में