उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून मौसम

उत्तराखंड में भारी बारिश…मंगलवार को इस जिले में भी स्कूल बंद

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में जारी भारी बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने मंगलवार, 12 अगस्त 2025 को भी बारिश की संभावना जताई है। इसको देखते हुए पौड़ी जिले में सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक) तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में 12 अगस्त को एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा 11 अगस्त 2025 को जारी ऑरेंज अलर्ट के अनुसार, 12 अगस्त को गढ़वाल जनपद के कई स्थानों पर गर्जन, आकाशीय बिजली चमकने के साथ भारी वर्षा हो सकती है। इसके कारण नदियों, नालों और गधेरों में जल प्रवाह तेज़ होने की संभावना है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

पौड़ी जिले की जिला मजिस्ट्रेट एवं जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की अध्यक्ष स्वाति एस. भदौरिया ने बताया कि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह अवकाश घोषित किया गया है। प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को अवकाश का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

जनपदवासियों से अपील की गई है कि वे मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट का गंभीरता से पालन करें और आवश्यक सावधानी बरतें।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में