उत्तराखण्ड कुमाऊं

भारी बारिश-बर्फबारी का खतरा!…उत्तराखंड के इन जिलों में कल स्कूल पूरी तरह बंद

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बिगड़ा हुआ है। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 28 जनवरी 2026 (बुधवार) को राज्य के कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

मौसम की गंभीर चेतावनी को देखते हुए छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जिला प्रशासन ने दो जिलों में कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।

यह भी पढ़ें 👉  एक को बचाने उतरे, तीनों की चली गई जान!...हल्द्वानी के हादसे ने झकझोर दिया

उधम सिंह नगर के जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया द्वारा जारी आदेश के अनुसार जनपद उधम सिंह नगर में सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी और निजी विद्यालयों (CBSE, ICSE, उत्तराखंड बोर्ड एवं अन्य बोर्ड) तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए 28 जनवरी 2026 को अवकाश रहेगा। आदेश का उल्लंघन करने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  राहुल गांधी की गिरफ्तारी से सियासी पारा हाई...हल्द्वानी में कांग्रेस का बड़ा विरोध प्रदर्शन

पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी आशीष कुमार भट्टाई द्वारा जारी आदेश के अनुसार जनपद पिथौरागढ़ में कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में 28 जनवरी 2026 को एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी सहित संबंधित विभागों को आदेश का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  शादी का मंडप बना अखाड़ा!... उत्तराखंड में दूल्हा-दुल्हन पक्ष में दे दनादन, जानें पूरा मामला

 

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय ठंड, बारिश और संभावित बर्फबारी को ध्यान में रखते हुए छात्रों की सुरक्षा के मद्देनज़र लिया गया है। मौसम की स्थिति सामान्य होने पर आगे की कार्रवाई को लेकर निर्णय लिया जाएगा।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में