उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम हिल दर्पण

दो सितंबर को भारी बारिश!…कई इलाकों में रेड अलर्ट, बिजली और गर्जन का भी खतरा

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मानसून का दौर लगातार जारी है। प्रदेश के कई हिस्सों में हो रही बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं, जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मौसम के बिगड़े हालात को देखते हुए जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन तंत्र को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार दो सितंबर को देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है। कई क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और बारिश के तेज से अति तीव्र दौर होने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में FIR की मांग पर अड़ी कांग्रेस... बारिश में भी नहीं थमे तेवर; पुलिस से आर-पार के संकेत

वहीं, उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने अगले 18 घंटों के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। अलर्ट के अनुसार एक सितंबर शाम 3:58 बजे से दो सितंबर सुबह 10 बजे तक नैनीताल और अल्मोड़ा के कई इलाकों में बहुत भारी से अत्यंत भारी बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड को बड़ी सौगात...CM धामी ने की 6 बड़ी घोषणाएं

प्रभावित संभावित क्षेत्रों में चौखुटिया, भिकियासैंण, रानीखेत, भनोली, कटारमल, जैती, रामनगर, भीमताल, हल्द्वानी, मुक्तेश्वर, कोटाबाग, भवाली, द्वाराहाट और आसपास के क्षेत्र शामिल हैं। इन इलाकों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली और बारिश के अत्यंत तीव्र दौर की आशंका जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का कहर... नाले में बह गई कार, युवक-युवती की मौत; एक युवती बची

प्रशासन ने लोगों से मौसम को लेकर सतर्क रहने की अपील की है। भारी बारिश के दौरान नदी-नालों और जलस्रोतों के किनारे जाने से बचने तथा आकाशीय बिजली चमकने के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी गई है।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में