उत्तराखण्ड कुमाऊं पिथौरागढ़ मौसम

भारी बारिश का अलर्ट… इस जिले में 23 अगस्त को स्कूल बंद

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में शनिवार, 23 अगस्त 2025 को भारी बारिश की आशंका के चलते सतर्कता बढ़ा दी गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून ने राज्य के कई जनपदों, विशेष रूप से पिथौरागढ़ में भारी से बहुत भारी बारिश, आकाशीय बिजली गिरने और तेज गर्जना की चेतावनी जारी की है।

यह भी पढ़ें 👉  आस्था की नगरी को मिलेगा विश्वस्तरीय रूप!...गंगा कॉरिडोर के लिए इतने करोड़ की बड़ी सौगात

मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए राज्य शासन ने प्रशासन को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं। वहीं, पिथौरागढ़ जिले में विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने जनपद के सभी शासकीय, अशासकीय, निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक) और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है।

यह भी पढ़ें 👉  अब मॉल रोड पर हॉर्न बजाया तो खैर नहीं!...इस दिन से नैनीताल में सख्त नियम लागू

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें और मौसम से संबंधित अपडेट पर नजर बनाए रखें।

यह भी पढ़ें 👉  शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो... छात्र आंदोलन पर सियासी संग्राम! हल्द्वानी में फूटा कांग्रेस का गुस्सा

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में