उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून शिक्षा हिल दर्पण

हीट वेव का अलर्ट…इस जिले में सोमवार को बंद रहेंगे स्कूल

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में तेज गर्मी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी हीट वेव की स्थिति बनी रहने की संभावना है। इसी को ध्यान में रखते हुए स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए बड़ा फैसला लिया गया है और कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड... इस विभाग में बंपर तबादले

देहरादून जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून और एनडीएमए के अलर्ट पोर्टल के अनुसार जिले में इस समय अत्यधिक तापमान और लू का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने 27 अप्रैल 2026 को भी भीषण गर्मी पड़ने की चेतावनी दी है।

यह भी पढ़ें 👉  इस नगर पंचायत में बड़ा सियासी उलटफेर… निर्दलीय की बंपर जीत, बीजेपी खेमे में सन्नाटा

प्रशासन का कहना है कि लगातार बढ़ती गर्मी और लू के कारण लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। खासतौर पर बच्चों के लिए हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है। इन्हीं परिस्थितियों को देखते हुए एहतियातन यह कदम उठाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  घर से निकला था टहलने, फिर कभी नहीं लौटा… सड़क हादसे में युवक की मौत

आदेश के तहत 27 अप्रैल (सोमवार) को जनपद देहरादून के सभी सरकारी, गैर-सरकारी और निजी स्कूलों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे। मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि इस आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराया जाए।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में