उत्तराखण्ड कुमाऊं नैनीताल मौत हिल दर्पण

हृदयविदारक घटना…फंदे से लटका मिला बीएससी छात्रा का शव, सनसनी

खबर शेयर करें -

नैनीताल। सरोवर नगरी के स्टाफ हाउस क्षेत्र में मंगलवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ बीएससी तृतीय वर्ष की एक 20 वर्षीय छात्रा का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। मृतका नैनीताल के प्रतिष्ठित डीएसबी परिसर की छात्रा थी और पूर्व में स्कूल टॉपर भी रह चुकी थी। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और सनसनी व्याप्त है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अगले 6 दिन बेहद भारी!... लगातार बरसेंगे बादल, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह जब छात्रा काफी देर तक अपने कमरे से बाहर नहीं निकली, तो पड़ोसियों को संदेह हुआ। बार-बार आवाज देने और दरवाजा खटखटाने पर भी जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो स्थानीय लोगों ने कमरे के भीतर जाकर देखा। अंदर छात्रा का शव फंदे से लटका देख परिजनों और पड़ोसियों के होश उड़ गए। तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के मतदाताओं के लिए बड़ी खबर!... SIR की सुनवाई पूरी, इस दिन होगा सबसे बड़ा अपडेट

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाल हेम चन्द्र पंत ने मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया। फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं।

मृतक छात्रा शिक्षा में काफी उत्कृष्ट थी और उसने अपनी 12वीं की परीक्षा में स्कूल टॉप किया था। वर्तमान में वह बीएससी अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। शुरुआती अपुष्ट सूचनाओं के अनुसार, छात्रा पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव (डिप्रेशन) से जूझ रही थी। हालांकि, पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के सटीक कारणों का पता विस्तृत जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद... हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 2 FIR से लेकर जांच तक खुला पूरा राज

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में