उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर एक्सीडेंट कुमाऊं हिल दर्पण

हृदयविदारक हादसा…4 साल की मासूम की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक हृदयविदारक सड़क हादसा सामने आया है, जहां तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से चार वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार किच्छा निवासी ईशानवी अपने घर के पास स्थित दुकान की ओर जा रही थी, तभी अचानक एक तेज रफ्तार बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल बच्ची को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में राहुल गांधी की दस्तक...चुनावी रण से पहले नेताओं संग बड़ा मंथन, कुछ देर में युवाओं से संवाद

मृतका के चाचा रामकिशन ने बताया कि टक्कर मारने के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया, हालांकि वह अपनी बाइक वहीं छोड़कर भाग निकला।

ईशानवी अपने परिवार की सबसे छोटी संतान थी। उसके पिता इंद्रपाल मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। परिवार में दो बहनें और एक भाई हैं, जिनमें ईशानवी सबसे अधिक लाड़ली थी। उसकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

यह भी पढ़ें 👉  आने वाले 5 दिन भारी!... देवभूमि में मंडराया भारी बारिश का खतरा, रहें सतर्क

घटना की सूचना मिलते ही किच्छा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से बाइक को कब्जे में ले लिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रकाश सिंह ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि फरार आरोपी की पहचान की जा सके।

पुलिस के अनुसार परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों के खतरे को उजागर कर दिया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में