उत्तराखण्ड एक्सीडेंट कुमाऊं पिथौरागढ़ मौत हिल दर्पण

हृदयविदारक हादसा!…खाई में समाई कार, दो युवकों की दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में सड़क हादसों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। कभी तेज रफ्तार तो कभी लापरवाही हादसों का सबब बन रही है। ताजा मामला सीमांत पिथौरागढ़ जिले से सामने आया है, जहां देर रात एक कार के गहरी खाई में गिरने से दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना सातशिलिंग–थल मार्ग पर सुवालेख के पास रिण क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि एक कार अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  राहुल गांधी की एंट्री से गरमाई उत्तराखंड की राजनीति... कांग्रेस ने 2027 के लिए कसी कमर

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को जीआईसी रोड पिथौरागढ़ निवासी संजू (28), पंडा निवासी संजय कुमार (30) और बीसाबजेड़ निवासी हयात खड़ायत (32) कार से घूमने के लिए मुवानी गए थे। देर रात लौटते समय यह हादसा हो गया। जब देर रात तक तीनों घर नहीं पहुंचे और उनसे संपर्क नहीं हो पाया तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ चोरों का कारनामा!...घर के ताले तोड़ उड़ाई लाखों की नगदी, जमीन के कागजात भी ले गए

मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने शनिवार तड़के सर्च ऑपरेशन चलाया और खाई में उतरकर कार तक पहुंची। मौके पर संजय कुमार और हयात खड़ायत मृत पाए गए। घायल संजू को खाई से निकालकर 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड को बड़ी सौगात!...इस ट्रेन को मिली हरी झंडी, आसान होगा सफर

पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में