उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल हरिद्वार हिल दर्पण

हृदयविदारक हादसा…बेकाबू कार ने दो मासूम बहनों को रौंदा, एक की मौत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला लगातार जारी है। ताजा मामला हरिद्वार जिले के श्यामपुर थाना क्षेत्र के चंडीघाट बस्ती से सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार कार ने घर के बाहर खेल रही दो मासूम बहनों को कुचल दिया। हादसे में तीन वर्षीय बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पांच वर्षीय बड़ी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई।

जानकारी के अनुसार, राजकिशोर की बेटियां अनिता (5) और सरिता (3) सुबह अपने घर के बाहर सड़क किनारे खेल रही थीं। इसी दौरान नमामि गंगे घाट की ओर से तेज गति से आ रही एक कार ने नियंत्रण खो दिया और दोनों बच्चियों को जोरदार टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें 👉  सीमा पर तनाव के बीच बड़ा अपडेट... कड़ी सुरक्षा घेरे में पांवटा साहिब, जानें क्या बोला प्रशासन

हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए। इस दर्दनाक दुर्घटना में तीन वर्षीय सरिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी बड़ी बहन अनिता गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रिटेन में हिरासत में कैप्टन अजय पंत मामला... भारत-उत्तराखंड सरकार सक्रिय, कांसुलर सहायता में तेजी

हादसे के बाद कार चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह तेज रफ्तार में भाग निकला। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसर गया है। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर बताई जा रही है और बच्चियों के पिता मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं।

श्यामपुर सीओ अवनी तिवारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक बच्ची को मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही उसे पकड़ने का दावा किया गया है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में