उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर एक्सीडेंट कुमाऊं मौत हिल दर्पण

दिल दहला देने वाला मंजर!…भिड़ंत के बाद धू-धू कर जले वाहन, दो युवकों की दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में दिलदहला देने वाला हादसा सामने आया है। टैक्सी और बाइक में जबर्दस्त भिड़ंत हो गई। इसके बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई। इस हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। इस दौरान हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

जानकारी के अनुसार, हादसा  सितारगंज-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिडोरा मझोला बाजार स्थित हनुमान मंदिर के पास शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे हुआ। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत दोनों घायल बाइक सवार युवकों को सड़क से हटाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और पुलिस व 108 एंबुलेंस को सूचना दी। दोनों को उपजिला चिकित्सालय सितारगंज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून के दौरान हाई अलर्ट... डीएम का सख्त फरमान, छुट्टियां रद्द

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद कार और बाइक में लगी आग पर काबू पाया। हादसे के बाद टैक्सी चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रेमिका संग रंगरेलियां मना रहा था पति!... पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ा, हल्द्वानी में हाईवोल्टेज ड्रामा

पुलिस के अनुसार, दोनों मृतकों की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और उनके परिजनों का पता लगाया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि टैक्सी कार सीएनजी से संचालित थी और प्रथम दृष्टया आग लगने की वजह यही मानी जा रही है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच के साथ-साथ फरार चालक की तलाश में जुटी हुई है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में