अंतरराष्ट्रीय एक्सीडेंट देश/दुनिया मौत हिल दर्पण

दिल दहला देने वाला अग्निकांड…पब में मची चीख-पुकार, 27 लोगों की दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें -

बैंकॉक। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में रविवार देर रात एक पब में भीषण आग लगने से कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई, जबकि 63 लोग घायल हो गए। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। आग की घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में दमकल व बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग आधी रात के आसपास बैंकॉक के उत्तरी हिस्से में स्थित एक पब में लगी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग तेजी से पूरे परिसर में फैल गई, जिससे अंदर मौजूद लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका। कई लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते रहे, जबकि घना धुआं पूरे भवन में भर गया। आग पर करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सालों का इंतजार खत्म!... उत्तराखंड में इन अभ्यर्थियों को सरकारी नौकरी की सौगात

थाईलैंड के प्रधानमंत्री अनुतिन चार्नविराकुल ने घटनास्थल का दौरा कर 27 लोगों की मौत की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक स्टेज के पास एक विद्युत सर्किट ब्रेकर से धुआं निकलने के बाद बिजली गुल हो गई और फिर विस्फोट जैसी आवाज सुनाई दी, जिसके बाद आग तेजी से फैल गई। घटना के कारणों की विस्तृत जांच कराई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का बड़ा वार!... पहाड़ी रास्तों पर गिरे बोल्डर-मलबा, चारधाम यात्रियों को चेतावनी

बैंकॉक प्रशासन के अनुसार, 63 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें 22 की हालत गंभीर बनी हुई है। कई पीड़ितों की पहचान अभी नहीं हो सकी है, क्योंकि उनके पास पहचान पत्र नहीं थे या वे बेहोशी की हालत में मिले। कई शव पब के पिछले हिस्से में स्थित शौचालयों के पास मिले, जिससे आशंका है कि लोग धुएं से बचने के लिए वहां पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें 👉  सावधान उत्तराखंड!... मौसम विभाग की चेतावनी, जानें ताजा अपडेट

हादसे के बाद प्रशासन ने पीड़ितों के परिजनों की सहायता के लिए विशेष सहायता केंद्र स्थापित किया है। वहीं फोरेंसिक टीम और अन्य एजेंसियां आग लगने के कारणों की जांच में जुटी हैं। यह घटना थाईलैंड में हाल के वर्षों की सबसे भीषण पब अग्निकांडों में से एक मानी जा रही है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड एक्सीडेंट पिथौरागढ़ मौत

*दर्दनाक हादसा- पिथौरागढ़ में बोलोरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत*

खबर शेयर करें -पिथौरागढ़। सीमांत जिला पिथौरागढ़ के पिथौरागढ़- गर्वाधार के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में दो
उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून मौत

*दर्दनाक हादसा- रोडवेज बस के हुए ब्रेक फेल, चपेट में आ गई सड़क किनारे खड़ी महिला, गई जान*

खबर शेयर करें -टिहरी। यहां से दुःखद खबर सामने आई है। नरेंद्र नगर में खड़ी रोडवेज बस के अचानक ब्रेक