उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल मौत हरिद्वार हिल दर्पण

दिल दहला देने वाला हादसा… ट्रेन की चपेट में आया युवक, ट्रैक पर मिली लाश

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना हरिद्वार जिले के मोतीचूर रेलवे स्टेशन के पास की बताई जा रही है, जहां एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही जीआरपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। पुलिस के अनुसार रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति के गंभीर रूप से घायल पड़े होने की सूचना मिली थी। इसके बाद जीआरपी थाना प्रभारी बिपिन चंद्र पाठक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर खाकी पर सवाल!... पुलिस पर टैक्सी चालक से मारपीट और बदसलूकी के आरोप

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि उत्कल एक्सप्रेस के गुजरने के दौरान वह व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि वह रेलवे लाइन पार करते समय हादसे का शिकार हुआ होगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में संकट गहराया... सड़कें बंद, बाजारों में घुसा मलबा, चारधाम यात्रा थमी

मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष बताई जा रही है, लेकिन अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने मौके पर ही पहचान कराने की कोशिश की, मगर सफलता नहीं मिली।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानाचार्य हत्याकांड में बड़ा एक्शन...आरोपी शिक्षा अधिकारी सस्पेंड

जीआरपी प्रभारी बिपिन चंद्र पाठक ने बताया कि शव को मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया है और आसपास के थानों को सूचना भेजकर मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में