अल्मोड़ा उत्तराखण्ड एक्सीडेंट कुमाऊं मौत हिल दर्पण

रूह कंपा देने वाला हादसा!…मकान की छत पर गिरी कार, चालक की मौत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में सड़क हादसों की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इसी बीच अल्मोड़ा जिले से एक और दर्दनाक सड़क दुर्घटना सामने आई है। बुधवार तड़के करीब 3 बजे रानीखेत तहसील के अंतर्गत ग्राम देहोली (चौबटिया) में एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 15 से 20 मीटर नीचे गिर गई और सीधे एक मकान की छत पर जा गिरी। इस हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल फैल गया।

यह भी पढ़ें 👉  पहले नशीली ड्रिंक, फिर अश्लील वीडियो... मंगेतर को भेजकर युवती से ब्लै‌कमेलिंग, जानें पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाहन संख्या UK02-TA-3159 (वैगनआर) देहोली क्षेत्र से गुजर रहा था, तभी चालक ने अचानक नियंत्रण खो दिया। इसके बाद कार तेजी से नीचे गिरती हुई स्थानीय निवासी लाल सिंह के मकान की छत पर जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और मकान की छत को भी गंभीर नुकसान पहुंचा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में सपा की हुंकार... सिद्दीकी बोले- 2027 में भाजपा का सूपड़ा साफ तय

इस दुर्घटना में मृतक चालक की पहचान भुवन प्रसाद (32 वर्ष), पुत्र गोपाल राम, निवासी ग्राम मटेला, काफलीगैर, जिला बागेश्वर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह वाहन में अकेले सवार थे और हादसे के दौरान उन्हें संभलने का कोई अवसर नहीं मिला।

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस नेता के बयान ने बढ़ाई सियासी गर्मी... भाजपा ने दी 48 घंटे की मोहलत; फिर होगा बड़ा आंदोलन

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत चिकित्सालय भेज दिया गया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है, जिसके बाद परिजन रानीखेत के लिए रवाना हो गए हैं।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में