उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर एक्सीडेंट कुमाऊं मौत हिल दर्पण

खुशियां मातम में बदलीं!…नई कार दुर्घटनाग्रस्त, शिक्षक समेत दो की मौत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं के बीच एक भीषण हादसा सामने आया है। दो कारों की टक्कर में शिक्षक समेत दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

यह हादसा ऊधमसिंह नगर जिले के नानकमत्ता में में मंगलवार देर रात सामने आया। जानकारी के मुताबिक, चंपावत जिले के माडली गांव निवासी 41 वर्षीय संजय पांडे जीआईसी बालातड़ी में शिक्षक के पद पर तैनात थे। मंगलवार को वह अपने साथी शिक्षक चंद्रप्रकाश जोशी के साथ नई कार खरीदने के लिए हल्द्वानी गए थे। देर रात दोनों नई कार से वापस लौट रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में राहुल गांधी की दस्तक...चुनावी रण से पहले नेताओं संग बड़ा मंथन, कुछ देर में युवाओं से संवाद

इसी दौरान नानकमत्ता के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि संजय पांडे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथी चंद्रप्रकाश जोशी किसी तरह बच गए।

यह भी पढ़ें 👉  तंत्र मंत्र के नाम पर यूट्यूब पर 'चमत्कार'!...पूजा के बहाने बड़ा कांड, ऐसे खुला 'कालनेमि' गैंग का राज

बताया जा रहा है कि फॉर्च्यूनर में सवार लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे में फॉर्च्यूनर सवार एक अन्य व्यक्ति की भी मौत होने की सूचना है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बड़ा हादसा...बेकाबू डंपर गिरा, दो लोगों की दर्दनाक मौत

संजय पांडे अपने पीछे पत्नी, तीन बच्चों, माता-पिता और दादी को छोड़ गए हैं। उनकी मौत की खबर से परिवार में मातम पसरा हुआ है। वह एक अच्छे शिक्षक होने के साथ-साथ भजन गायक के रूप में भी क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे। उनके निधन से पूरे इलाके में शोक की लहर है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में