उत्तराखण्ड एक्सीडेंट कुमाऊं पिथौरागढ़

मातम में बदली खुशी!…सड़क हादसे में जेठानी-देवरानी की दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक बार फिर दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग क्षेत्र में हुए एक हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों महिलाएं आपस में देवरानी-जेठानी थीं और भतीजे के जनेऊ (उपनयन संस्कार) कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रही थीं।

जानकारी के अनुसार, बेरीनाग बाजार से लगभग 25 किलोमीटर दूर ग्वाल राममंदिर क्षेत्र की रहने वाली 44 वर्षीय हीरा देवी पत्नी स्व. नरेंद्र सिंह और 45 वर्षीय उमा देवी पत्नी स्व. पूरन सिंह मकर संक्रांति के अवसर पर अपनी तीसरी देवरानी के बेटे के जनेऊ संस्कार में शामिल होने के लिए राईआगर के समीप स्थित कोटेश्वर मंदिर गई थीं। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद दोनों महिलाएं अपने गांव लौट रही थीं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का रेड ज़ोन!...4 दिन भारी से बहुत भारी बारिश, IMD का ऑरेंज अलर्ट

गांव के लिए वाहन उपलब्ध न होने पर उन्होंने कार संख्या यूके 05 टीए 5128 बुक की। कार चालक 28 वर्षीय गोकुल कुमार आगरी पुत्र मदन राम, निवासी बोराआगर, उन्हें लेकर रवाना हुआ। लगभग 15 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद चाख नामक स्थान पर कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ चोरों का कारनामा!...घर के ताले तोड़ उड़ाई लाखों की नगदी, जमीन के कागजात भी ले गए

हादसे में दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक को प्राथमिक उपचार के लिए बेरीनाग ले जाया गया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा एक्शन....इस अफसर को अवमानना नोटिस

गौरतलब है कि मृतक दोनों महिलाओं के पतियों का पहले ही निधन हो चुका था। हादसे की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में