उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर एक्सीडेंट कुमाऊं मौत हल्द्वानी हिल दर्पण

मातम में बदली खुशियां…हल्द्वानी से लौट रहे दूल्हे के भाई की दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। हल्द्वानी मंडी से अपने घर सितारगंज लौट रहे 23 वर्षीय युवक अमर सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई गौतम सिंह (14) गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतक अमर सिंह और उसका चचेरा भाई गौतम सिंह बुधवार को हल्द्वानी मंडी से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे गांव सिसौना, कल्याणपुर के पास पहुँचे, पीछे से आए डंपर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इससे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बड़े भूकंप की आशंका!...वैज्ञानिकों की नई स्टडी में मिले खतरे के संकेत

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को उप जिला अस्पताल, सितारगंज में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने अमर सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि गौतम की हालत गंभीर होने पर उसे उच्च स्तर के अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो... छात्र आंदोलन पर सियासी संग्राम! हल्द्वानी में फूटा कांग्रेस का गुस्सा

परिजनों ने बताया कि अमर सिंह की शादी अभी नहीं हुई थी। वह सिडकुल, रुद्रपुर की किसी कंपनी में कार्यरत था। 23 फरवरी को उसके बड़े भाई राहुल सिंह की शादी थी और घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। हादसे ने घर की खुशियों को मातम में बदल दिया।

यह भी पढ़ें 👉  अब मॉल रोड पर हॉर्न बजाया तो खैर नहीं!...इस दिन से नैनीताल में सख्त नियम लागू

पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया है। डंपर चालक फिलहाल फरार है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने कहा कि आरोपी चालक पकड़े जाने पर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में