उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून मौत सुसाइड हिल दर्पण

मातम में बदली खुशियां…शादी से पहले डॉक्टर ने उठाया खौफनाक कदम

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिसमें शादी से महज दो दिन पहले एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है और माहौल गमगीन हो गया है।

मामला चमोली जिले के थराली विकासखंड के कुलसारी क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, शनिवार 25 अप्रैल को कुलसारी निवासी 30 वर्षीय आदित्य जोशी पुत्र हरीश चंद्र जोशी, मूल निवासी विजयपुर और वर्तमान में पीपलगैर (कुलसारी) में रह रहे थे, ने अपने घर में जीवन समाप्त कर लिया। परिजनों ने जब उन्हें कमरे में अचेत अवस्था में देखा तो हड़कंप मच गया। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को डायल 112 के माध्यम से दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  तंत्र मंत्र के नाम पर यूट्यूब पर 'चमत्कार'!...पूजा के बहाने बड़ा कांड, ऐसे खुला 'कालनेमि' गैंग का राज

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विनोद चौरसिया के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है और मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  महिला टॉयलेट में छिपा था युवक... वीडियो बनाने की कोशिश से अस्पताल में बवाल

बताया जा रहा है कि आदित्य जोशी विदेश में डॉक्टर के रूप में कार्यरत थे और हाल ही में शादी के लिए घर लौटे थे। घर में विवाह की तैयारियां जोर-शोर से चल रही थीं और रिश्तेदारों का आना-जाना भी शुरू हो गया था। लेकिन अचानक हुई इस घटना ने सभी खुशियों को गहरे मातम में बदल दिया। घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जिस घर में कुछ ही दिनों बाद शादी की शहनाइयां गूंजने वाली थीं, वहां अब सन्नाटा पसरा हुआ है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में