उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम हल्द्वानी

हल्द्वानी….. बेटी से अश्लीलता, पिता से मारपीट, ये है मामला

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में युवती से अश्लील हरकतें करने का मामला प्रकाश में आया है। विरोध पर आरोपियों ने युवती के पिता के साथ मारपीट कर दी। मामले में पुलिस को तहरीर सौंपी गई है।

यह मामला टीपीनगर इलाके की है। यहां रहने वाले व्यक्ति ने मंगलवार को कोतवाली में तहरीर सौंपते हुए 15-20 लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने बताया कि मंगलवार की शाम उनकी नाबालिग बेटी घर के बाहर खड़ी थी। उनके पड़ोस में ही रहने वाला एक युवक अश्लील इशारे करने लगा।

जब युवती के परिजनों से उसकी शिकायत की तो आरोपियों ने एकत्र होकर उनसे बुरी तरह मारपीट की। वह मेडिकल जांच कराने सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल पहुंचे तो वहां भी आरोपियों ने हाथापाई की।

पीड़ित ने जान का खतरा जताते हुए मुकदमा दर्ज करने व गिरफ्तार करने की मांग की है। कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने बताया कि मामले में अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में