उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम मौत हल्द्वानी

हल्द्वानी सनसनीखेज…नहर में मिला अधेड़ का शव, हत्या की आशंका!

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के हल्द्वानी में सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां अधेड़ का शव नहर में पड़ा मिला है। इससे इलाके में सनसनी फैली हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को नहर में एक अधेड़ का शव मिला। मृतक की पहचान 45 वर्षीय प्रेम शंकर के रूप में हुई है, जो पीलीकोठी क्षेत्र में किराए पर रहते थे और पेशे से पेंटर थे।

यह भी पढ़ें 👉  अब मॉल रोड पर हॉर्न बजाया तो खैर नहीं!...इस दिन से नैनीताल में सख्त नियम लागू

परिजनों के अनुसार, प्रेम शंकर गुरुवार शाम काम से घर नहीं लौटे थे। रात में एक दोस्त ने फोन कर बताया कि प्रेम शंकर का शराब के नशे में झगड़ा हुआ था और उन्हें ऑटो से घर भेज दिया गया है, लेकिन वह घर नहीं पहुंचे। शुक्रवार सुबह उनका शव नहर में मिला।

यह भी पढ़ें 👉  डिजिटल पुलिसिंग का दम...साइबर ठगों पर कसा शिकंजा, रिकॉर्ड समय में पीड़ितों को मिली राहत

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पुत्र हर्ष सागर ने आरोप लगाया है कि जिन लोगों के साथ उनके पिता काम पर गए थे, उन्हीं के साथ विवाद हुआ था और उन्हें हत्या की आशंका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में