उत्तराखण्ड कुमाऊं मौत सुसाइड हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी- किसान आत्महत्या मामला… फेसबुक लाइव वीडियो में खोले गए चौंकाने वाले राज!

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र के एक निजी होटल में उधम सिंह नगर के काशीपुर निवासी सुखवंत सिंह (40) ने रविवार को अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। आत्महत्या से पहले सुखवंत ने फेसबुक लाइव वीडियो भी बनाया, जिसमें उसने प्रॉपर्टी डीलरों और उधम सिंह नगर पुलिस अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए। वीडियो में किसान ने बताया कि लगभग 4 करोड़ रुपए के कथित जमीन फर्जीवाड़े के बाद से वह मानसिक तनाव में था और लगातार परेशान किया जा रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में तबादलों का बड़ा धमाका!...एक साथ बदले कई अफसरों के कार्यक्षेत्र

सुखवंत के पिता ने बताया कि उनके बेटे को प्रॉपर्टी डीलरों द्वारा धोखा दिए जाने के कारण लंबे समय से मानसिक संकट का सामना करना पड़ रहा था। वीडियो में सुखवंत सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि पैसे लेकर उसे प्रताड़ित किया गया और इसी तनाव के कारण उसने आत्महत्या का खौफनाक कदम उठाया।

यह भी पढ़ें 👉  डिजिटल पुलिसिंग का दम...साइबर ठगों पर कसा शिकंजा, रिकॉर्ड समय में पीड़ितों को मिली राहत

वीडियो सामने आने के बाद उधम सिंह नगर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। नैनीताल पुलिस ने मामले की तत्काल जांच शुरू कर दी है। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि सुखवंत के सुसाइड नोट और वीडियो साक्ष्य को कब्जे में ले लिया गया है और पंचनामे की कार्रवाई की गई। इसके साथ ही होटल में मौजूद मृतक की पत्नी और बेटे के बयान भी दर्ज किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के मंदिर में डबल मर्डर!... गड्ढे से मिले दो साधुओं के शव, दहशत

पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और आरोपों की गंभीरता को देखते हुए जांच पूरी निष्पक्षता के साथ की जाएगी। इस घटना ने क्षेत्र में चिंता और हलचल पैदा कर दी है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में