उत्तराखण्ड जन मुद्दे राजनीति हल्द्वानी

हल्द्वानी…इन मुद्दों को लेकर भड़के कांग्रेसी, दे डाली धमकी

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी महानगर कांग्रेस ने शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की दयनीय स्थिति के खिलाफ आवाज उठाते हुए प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य और शिक्षा मंत्री का पुतला फूंक दिया। यह विरोध प्रदर्शन हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश के नेतृत्व में आज बुद्ध पार्क तिकोनिया में हुआ, जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में तत्काल सुधार की मांग की।

विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि उत्तराखंड राज्य में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है। सरकारी स्कूलों और अस्पतालों में बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी है, जिससे जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने एक ह्रदयविदारक घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि हाल ही में एक महिला को अपने मृत भाई को 195 किलोमीटर दूर टैक्सी की छत पर लाकर घर पहुंचाने के लिए मजबूर होना पड़ा, जो कि इस सरकार की नाकामी को उजागर करता है।

यह भी पढ़ें 👉  हद हो गई... पति ने वायरल कर दी पत्नी की अश्लील फोटो

सुमित हृदयेश ने प्रदेश सरकार से अपील करते हुए कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार किया जाए और सरकारी संस्थानों में बुनियादी सुविधाएं जल्द उपलब्ध कराई जाएं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि छात्रसंघ चुनाव लंबे समय से नहीं कराए गए हैं, जिससे छात्रों का प्रतिनिधित्व खत्म हो गया है। उन्होंने छात्रसंघ चुनावों के जल्द आयोजन की मांग की, ताकि छात्रों को उनका अधिकार मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  जोरा-जोरी गन्ने के खेत में... प्रेमी से इश्क लड़ रही थी तीन बच्चों की मां और आ गए घरवाले..

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष, एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि सरकार की लापरवाही के कारण आम जनता को शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं से वंचित किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने उनकी मांगों को शीघ्र नहीं माना, तो कांग्रेस पार्टी राज्यव्यापी आंदोलन शुरू करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं... बाघिन की संदिग्ध हालत में मौत, सड़क किनारे मिला शव

पुतला दहन कार्यक्रम में प्रदेश सचिव डॉ मयंक भट्ट, प्रदेश सचिव सुहैल सिद्दीकी, जिला महासचिव मलय बिष्ट, जिलाध्यक्ष पंचायती राज प्रकोष्ठ एडवोकेट मनोज बिष्ट, प्रकाश पाण्डे, ब्लॉक अध्यक्ष मोहन बिष्ट, ब्लॉक अध्यक्ष जाकिर हुसैन, मुकुल बलुटिया, राजू बिष्ट, महेशानंद, गोविंद बगडवाल, गुरप्रीत प्रिंस, संजू उप्रेती, हेम जोशी, राजा रवि पांडे, संजय बिष्ट, खीमानंद पांडे, मंजू बिष्ट, कमल मेहता, गिरीश पाण्डे, त्रिलोक बनोली, एडवोकेट अनिल कन्नौजिया, चंदन भाकुनी, उमेद बिष्ट, मो. शाद अली, बबलू बिष्ट, जीवन बिष्ट, उदित करायत, आशीष कुड़ाई, देवेश तिवारी, अरमान खान, राजकुमार आदि उपस्थित रहे।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में