उत्तराखण्ड एक्सीडेंट कुमाऊं मौत हल्द्वानी हिल दर्पण

ओवरटेक करना पड़ा भारी…कंटेनर से भिड़ी हल्द्वानी से लौट रहे युवकों की बाइक, एक की मौत

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी से खरीदारी कर लौट रहे दो दोस्तों की बाइक लालकुआं में हादसे का शिकार हो गई। डिपो नंबर पांच के सामने कंटेनर को ओवरटेक करने के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर कंटेनर से जा टकराई। हादसे में एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में राहुल गांधी की दस्तक...चुनावी रण से पहले नेताओं संग बड़ा मंथन, कुछ देर में युवाओं से संवाद

जानकारी के अनुसार, 30 वर्षीय अमन सिंह और 28 वर्षीय अमन गुप्ता हल्द्वानी से कपड़ों की खरीदारी कर बाइक से लालकुआं लौट रहे थे। इसी दौरान डिपो नंबर पांच के पास उन्होंने कंटेनर को ओवरटेक करने की कोशिश की, लेकिन बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे कंटेनर से जा भिड़ी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में हृदय विदारक हादसा... फंसे पूर्व सैनिक की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल अमन सिंह को सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं अमन गुप्ता का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  तंत्र मंत्र के नाम पर यूट्यूब पर 'चमत्कार'!...पूजा के बहाने बड़ा कांड, ऐसे खुला 'कालनेमि' गैंग का राज

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में