उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल हरिद्वार हिल दर्पण

गए थे जेलियों को बाहर निकालने…अब खुद ढूंढ रहे जमानती! जानें पूरा मामला

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसमें पैसे के लालच में चार लोग फर्जी जमानत लेने कोर्ट पहुंचे। यह घटना हरिद्वार जिले के सिडकुल थाना क्षेत्र में हुई। सरकार बनाम रोशन लाल केस की सुनवाई के दौरान चार पेशेवर जमानती अदालत में जमानत लेने पहुंचे, लेकिन उनकी पहचान सामने आते ही सिडकुल थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मानसून का प्रहार!...उफनाई नदियां-गदेरे, लोगों की बढ़ी मुश्किलें, सरकार अलर्ट

मामले के अनुसार, 23 मार्च 2026 को रोशनाबाद स्थित जिला एवं सत्र न्यायालय में सुनवाई के दौरान चार आरोपी अलग-अलग अभियुक्तों की जमानत के लिए पेश हुए थे। इनमें मुकेश कुमार उर्फ मोनू की ओर से उज्ज्वल सिंह, रोशन लाल की ओर से नरेश प्रताप बहुगुणा और नरेश पुत्र चंद्रमण, तथा राजेश कुमार की ओर से कमलेश जमानती बने।

सुनवाई के दौरान न्यायालय को संदेह हुआ और रिकॉर्ड जांच में यह खुलासा हुआ कि ये सभी पेशेवर जमानती हैं। पहले भी ये अलग-अलग मामलों में एक ही समय में कई न्यायालयों में जमानत ले चुके हैं। इसके अलावा, आरोपियों ने अपने शपथपत्र में पूर्व में ली गई जमानत का कोई उल्लेख नहीं किया, जिससे अदालत को गुमराह करने का मामला बन गया।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानाचार्य हत्याकांड में बड़ा एक्शन...आरोपी शिक्षा अधिकारी सस्पेंड

न्यायालय ने इसे गंभीर अपराध मानते हुए सिडकुल थाना पुलिस को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने चारों आरोपियों—कमलेश, उज्ज्वल सिंह, नरेश और नरेश प्रताप बहुगुणा—के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बड़ा साइबर कांड!...सोशल मीडिया में शेयर की चाइल्ड पॉर्नोग्राफी, तीन महिलाओं पर शिकंजा

थाना सिडकुल के प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि कानून के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। जांच में यह भी पता चला कि आरोपियों ने पैसे लेकर जेल में बंद व्यक्तियों को बाहर निकालने में मदद की, लेकिन अब उनके लिए खुद जमानती ढूंढना मुश्किल होगा।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में