उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कार्रवाई कुमाऊं क्राइम हिल दर्पण

फाइल निपटाने के लिए मांगे थे पैसे!…कुमाऊं में विजिलेंस ने रंगे हाथ दबोचा रिश्वतखोर, मचा हड़कंप

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में भ्रष्टाचार पर एक बार फिर बड़ा प्रहार हुआ है। कुमाऊं मंडल की सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने गुरूवार को सिविल न्यायालय में सफल ट्रैप किया है। जिसमें दीवानी नाजिर शाखा में तैनात कर्मचारी ओम बाबू को 3,500 रुपये की कथित रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

जानकारी के अनुसार, ऊधमसिंह नगर जिले के वार्ड नंबर-2, बाजपुर निवासी शाहिद ने विजिलेंस से शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि चेक बाउंस के एक मामले में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो जाने के बावजूद केस की प्रक्रिया पूरी कर फाइल निस्तारित कराने के एवज में कर्मचारी ने 3,500 रुपये की रिश्वत की मांग की थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के हर जिले में पहुंचेगी उड़ान...हेलिपोर्ट-हेलीपैड से बदलेगी कनेक्टिविटी की तस्वीर

शिकायत का सत्यापन करने के बाद विजिलेंस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की और आरोपी कर्मचारी को कथित रूप से रिश्वत की रकम लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  नहाने गए थे दो बच्चे...पानी से भरे गड्ढे में डूबकर दोनों की मौत, परिवारों में मातम

कार्रवाई के दौरान न्यायालय परिसर में मौजूद कुछ अधिवक्ताओं ने विजिलेंस टीम से कार्रवाई के संबंध में जानकारी मांगी। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई, जिससे कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित कर शांत कराया।

यह भी पढ़ें 👉  सुरंग में चल रहा था काम, अचानक आई आफत… पत्थर गिरने से मजदूर की दर्दनाक मौत

समाचार लिखे जाने तक विजिलेंस विभाग की ओर से मामले में कोई आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी नहीं की गई थी। आरोपी कर्मचारी से पूछताछ की जा रही है, जबकि पुलिस और प्रशासन न्यायालय परिसर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में जुटा रहा।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में