उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

जिम बना दरिंदगी का अड्डा!…ट्रेनर की छात्रा से शर्मनाक हरकत, जानें पूरा मामला

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक छात्रा के साथ जिम ट्रेनर द्वारा छेड़छाड़ की गई। शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित एक्शन लिया है। आरोपी ‌को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला राजधानी देहरादून के क्लेमेंटाउन थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, पीड़िता देहरादून के एक निजी कॉलेज में बीसीए की छात्रा है और पिछले 15 दिनों से क्लेमेंटाउन इलाके के जिम में कसरत कर रही थी। छात्रा का आरोप है कि जिम का मालिक और ट्रेनर नदीम अंसारी ने उसे पिछले 10 दिनों से अश्लील मैसेज भेजे और अपमानजनक टिप्पणियां की। साथ ही, 26 दिसंबर को आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म का प्रयास किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बड़ा हादसा...बेकाबू डंपर गिरा, दो लोगों की दर्दनाक मौत

इसके बाद 29 दिसंबर को पीड़िता अपने भाइयों और बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ताओं के साथ जिम गई। वहां आरोपी और छात्रा के बीच बहस और मारपीट हुई, जिसका वीडियो भी सामने आया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में राहुल गांधी की दस्तक...चुनावी रण से पहले नेताओं संग बड़ा मंथन, कुछ देर में युवाओं से संवाद

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर आरोपी नदीम अंसारी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

यह भी पढ़ें 👉  महिला टॉयलेट में छिपा था युवक... वीडियो बनाने की कोशिश से अस्पताल में बवाल

थाना प्रभारी मोहन सिंह ने कहा कि पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि किसी भी महिला के साथ अभद्र व्यवहार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में