उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम

गर्जना के साथ गिरेगी आकाशीय बिजली, जानें एक फरवरी तक की मौसम अपडेट

खबर शेयर करें -

देहरादून:मौसम विभाग ने 30 जनवरी से लेकर 1 फरवरी तक मौसम पूर्वनुमान जारी किया है। जिसमें मैदानी इलाकों में कोहरे की संभावना जताई गई है। जबकि पर्वतीय जिलों में गर्जना के साथ बिजली गिरने की संभावना है।

राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, तथा बागेश्वर जनपदों में 3000 मीटर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बहुत हल्की से हल्की वर्षा और बर्फबारी होने की भी संभावना जताई है मौसम विभाग ने 31 जनवरी और एक फरवरी को राज्य के उत्तरकाशी,चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, बागेश्वर ,अल्मोड़ा, चंपावत, तथा नैनीताल जनपदों में कहीं कहीं गरजन के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना मौसम विभाग ने जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है इस दौरान मौसम विभाग ने इन जनपदों में कहीं-कहीं बिजली गिरने से जान माल की हानि होने की भी संभावना जताई है

यह भी पढ़ें 👉  CM धामी का बड़ा तोहफा!... 9.91 लाख खातों में पहुंची ₹147 करोड़ की पेंशन

जबकि मौसम विभाग ने उधम सिंह नगर तथा हरिद्वार जनपदों में इन दोनों दिनो में शीत दिवस तथा कहीं-कहीं घना कोहरा छाए रहने की भी संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है। सोमवार को मौसम विभाग ने सुबह 6:00 से लेकर 9:00 तक तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए हरिद्वार तथा उधम सिंह नगर जनपदों के कुछ भागों में घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना व्यक्त करते हुए यात्रा के दौरान सतर्कता बरतने की बात कही है मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान कुछ क्षेत्र में हवाई अड्डे पर न्यूनतम सीमा से कम दृष्यता विमान लैंडिंग और टेक ऑफ को भी प्रभावित कर सकती है जबकि राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में