उत्तराखण्ड एक्सीडेंट देहरादून मौत

दर्दनाक हादसा…..हाइवे निर्माण के दौरान पहाड़ी से गिरने लगे पत्थर, मजदूर की हुई मौत

खबर शेयर करें -

देहरादून। कर्णप्रयाग-ग्वालदम हाईवे में काम के दौरान बड़ा हादसा हो गया। यहां गुरूवार को पहाड़ी से एकाएक पत्थर गिरने लगे। इस हादसे में बीआरओ के मजदूर की पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से मौत हो गई। जबकि एक अन्य मजदूर घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार नारायणबगड़-नलगांव के बीच लाल मिट्टी के पास हाईवे पर काम कर रहे बीआरओ के मजदूरों के ऊपर एकाएक  पहाड़ी से छिटककर पत्थर गिरने लगे। इन पत्थरों की चपेट में आने से बुधेल नितम (47) पुत्र बुकाऊ राम गांव बोइडीह,थाना जैजैपुर, जिला जाजगीर थापा, छत्तीसगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी...तिरंगे के नीचे युवाओं ने किया महादान

जबकि अजय सिंह (40)पुत्र अमर सिंह गांव मकरीबंधा ,छत्तीसगढ़ को हल्की चोटें आई। इस पर दोनों को उपचार के लिए पीएचसी नारायणबगड़ लाया गया। लेकिन घायल मजदूर बुधेल नितम ने अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में ही दम तोड़ दिया। फार्मासिस्ट जगजीत सिंह नेगी ने बताया कि दूसरे घायल मजदूर अजय सिंह की मरहम पट्टी करने के बाद उसे छुट्टी दे दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बिगड़ा मौसम... इन जिलों में भारी बारिश का खतरा!

घटना का कारण बताते हुए चोटिल हुए मजदूर अजय सिंह ने कहा कि हाईवे के जिस जगह पर वे कार्य कर रहे थे, उसके ठीक उपर जंगल में आग लगी हुई थी। वहीं से पत्थर हाईवे पर गिरे। मृतक बुधेल नितम के सिर पर पत्थर गिरने से सर फट गया था।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में