उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी हिल दर्पण

भारी बारिश के बीच गोला नदी ने बढ़ाई चिंता…घटा पानी; पुल-सड़क को लेकर आई राहत की खबर

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। भारी बारिश के बीच गोला नदी का जलस्तर कम होने से फिलहाल राहत मिली है। मंगलवार को पीडब्ल्यूडी के एक्शन इंजीनियर प्रत्यूष कुमार साहिया ने गोला पुल और निर्माणाधीन सड़क का मौके पर निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में नाबालिग से दुष्कर्म...भड़का आक्रोश, होटल में तोड़फोड़; महिला आयोग का बड़ा एक्शन

निरीक्षण के बाद उन्होंने बताया कि वर्तमान में निर्माणाधीन कार्य सुरक्षित है और नदी का जलस्तर घटने के कारण फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं है। हालांकि, लगातार बारिश को देखते हुए विभाग की टीम स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बिगड़ा मौसम!...भारी बारिश की चेतावनी, 6 सितंबर तक ऐसा रहेगा मौसम

एक्शन इंजीनियर ने कहा कि बारिश के दौरान जिले के विभिन्न पुलों और निर्माणाधीन कार्यों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। नदी-नालों के जलस्तर में बढ़ोतरी और पुलों की सुरक्षा को लेकर विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी संभावित खतरे से पहले जरूरी कदम उठाए जा सकें। उन्होंने बताया कि मौसम और नदी के जलस्तर में होने वाले बदलावों की लगातार निगरानी की जा रही है। निरीक्षण के दौरान भाजपा प्रदेश अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के कोषाध्यक्ष मोहम्मद इसरार भी मौजूद रहे।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में