अजब- गजब उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम हल्द्वानी हिल दर्पण

बॉयफ्रेंड को लेकर भिड़ीं छात्राएं!…हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज में हाई-वोल्टेज ड्रामा

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित एमबीपीजी कॉलेज में शुक्रवार को दो छात्राओं के बीच कथित तौर पर बॉयफ्रेंड को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। कॉलेज गेट के बाहर हुई इस घटना से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों छात्राओं के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे चलाए, बाल खींचे और नाखून से भी हमला किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में खौफनाक हत्याकांड...घर में घुसकर युवक की हत्या, बचाने पहुंचीं महिलाओं पर भी हमला

कॉलेज गेट के पास अचानक हुए इस विवाद को देखकर सुरक्षा कर्मी और कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। वहीं, आसपास मौजूद अन्य छात्रों ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग कराया, जिसके बाद मामला कुछ समय के लिए शांत हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  'पहले आरोपी को सामने लाओ'... युवक की हत्या के बाद भड़का आक्रोश, शव उठाने से इनकार

हालांकि, कुछ देर बाद एक छात्रा अपने कुछ साथियों के साथ दोबारा मौके पर पहुंच गई। स्थिति बिगड़ती देख सुरक्षा कर्मियों ने हस्तक्षेप किया, उन्हें फटकार लगाई और कॉलेज गेट से बाहर भेज दिया।

कॉलेज कर्मचारियों के मुताबिक, दोनों छात्राओं के बीच कथित तौर पर बॉयफ्रेंड को लेकर विवाद चल रहा था। साथ ही, पिछले वर्ष हुए छात्रसंघ चुनाव में एक छात्र प्रत्याशी के समर्थन को लेकर भी दोनों के बीच बहस हुई थी।

यह भी पढ़ें 👉  शिकायत लेकर पहुंचे लोग, समाधान लेकर लौटे... शिविर में सीएम का एक्शन मोड

इस मामले पर कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एनएस बनकोटी ने कहा कि उन्हें घटना की आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कॉलेज परिसर में किसी भी तरह की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और माहौल खराब करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में