उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कुमाऊं क्राइम हिल दर्पण

जनसेवा सेंटर में जालसाजी!…फर्जी आधार और पैन कार्ड का खेल बेनकाब

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में फर्जी आधार और पैन कार्ड बनाने का एक बड़ा मामला सामने आया है। लंबे समय से चल रहे इस काले कारोबार पर पुलिस ने बड़ा प्रहार किया है। स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और  उधम सिंह नगर पुलिस ने ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में चल रहे एक जनसेवा सेंटर का पर्दाफाश किया, जहां गैर-कानूनी तरीके से नकली आधार कार्ड, पैन कार्ड और एजुकेशनल सर्टिफिकेट बनाए जा रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  कहीं कार पर गिरा बोल्डर तो कहीं बाइक की टक्कर... उत्तराखंड में 3 मौतों से मचा कोहराम

एसएसपी उधम सिंह नगर अजय गणपति ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की। रेड के दौरान सेंटर पर कार्यरत चेतन कुमार (21) पुत्र राजपाल निवासी पटवाई थाना, रामपुर (UP) को गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह PIXELLAB एप्लीकेशन का इस्तेमाल कर ग्राहकों के फोटो, नाम और पते एडिट करके नकली डॉक्यूमेंट बनाता था, जिनका इस्तेमाल सिडकुल एरिया की कंपनियों में नौकरी पाने के लिए किया जाता था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अगले 6 दिन बेहद भारी!... लगातार बरसेंगे बादल, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

पुलिस ने मौके से प्रिंटर, मॉनिटर, CPU, कीबोर्ड, माउस, बायोमेट्रिक स्कैनर के साथ 40 नकली आधार कार्ड, 53 नकली पैन कार्ड, नकली मार्कशीट और मोबाइल फोन बरामद किया।

यह भी पढ़ें 👉  15 साल पुराने केस में आचार्य बालकृष्ण को बड़ी राहत!... CBI कोर्ट ने सुनाया चौंकाने वाला फैसला

एसएसपी अजय गणपति ने नागरिकों से अपील की कि वे नकली डॉक्यूमेंट का निर्माण या उपयोग न करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस को सूचना दें। आरोपी के खिलाफ ट्रांजिट कैंप पुलिस स्टेशन में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में