उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून राजनीति हिल दर्पण

गुटबाजी से राम मंदिर तक… उत्तराखंड में कांग्रेस महासचिव के बयान से बढ़ी सियासी हलचल

खबर शेयर करें -

 उत्तराखंड कांग्रेस में गुटबाजी की अटकलों को कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने खारिज किया है। कहा कि पार्टी पूरी तरह एकजुट है और सभी नेता आगामी चुनावों की तैयारी में मिलकर काम कर रहे हैं।

दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे वेणुगोपाल ने शुक्रवार को देहरादून में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि प्रदेश संगठन में किसी तरह का बड़ा मतभेद या गुटबाजी नहीं है। उनके मुताबिक, कांग्रेस का पूरा नेतृत्व एकजुट होकर चुनावी रणनीति को आगे बढ़ा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम का महाअलर्ट!...10 जुलाई को 5 जिलों में स्कूल बंद

प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने अयोध्या के राम मंदिर और बदरीनाथ धाम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित चोरी के मामलों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इन मामलों की निष्पक्ष जांच सुप्रीम कोर्ट के किसी वर्तमान न्यायाधीश की निगरानी में कराई जानी चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में बाढ़ का खतरा!... प्रशासन अलर्ट; 150 घरों को नोटिस

वेणुगोपाल ने आरोप लगाया कि राम मंदिर ट्रस्ट का गठन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था, लेकिन चढ़ावे से जुड़े विवादों पर केंद्र सरकार चुप्पी साधे हुए है। उन्होंने कहा कि जो लोग भगवान राम के नाम पर राजनीति करते हैं, उन्हें ऐसे मामलों पर भी जवाब देना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  धामी कैबिनेट का 'सुपर फ्राइडे'!... आज हो सकते हैं कई बड़े ऐलान

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि धार्मिक आस्था से जुड़े मामलों में पूरी पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित होनी चाहिए, ताकि श्रद्धालुओं का विश्वास बना रहे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में