उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कुमाऊं क्राइम हिल दर्पण

उत्तराखंड में पहचान छिपाकर दोस्ती…फिर दुष्कर्म का प्रयास और धर्म परिवर्तन का दबाव

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड से एक हैरान कर देने वाला और शर्मनाक मामला सामने आया है। जिसमें 19 वर्षीय युवती ने एक युवक पर पहचान छिपाकर दोस्ती करने, दुष्कर्म के प्रयास और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।

मामला उधम सिंह नगर जिले के खटीमा का है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने खुद को सोनू बताकर उससे दोस्ती की और विश्वास में लेकर होटल ले गया। वहां आरोपी की असली पहचान आधार कार्ड से शाहनवाज के रूप में सामने आई। इसके बाद युवक ने कथित तौर पर युवती के साथ जबरन संबंध बनाने की कोशिश की और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। विरोध करने पर धमकी भी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड से बहला-फुसला भगाई किशोरी!...की अश्लील हरकतें, विरोध पर धमकाया

मामले की जानकारी मिलने के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता पीड़िता के साथ खटीमा कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 62, 64 और 318(4) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अगले 6 दिन भारी पड़ेंगे!... मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट, देखें अपडेट

फिलहाल आरोपी फरार है। पुलिस की टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं। कोतवाली पुलिस के अनुसार, पीड़िता के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और जांच के बाद मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  संस्कृत से रोजगार और रिसर्च तक... उत्तराखंड सरकार का बड़ा प्लान, होगा ये काम

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में