दोस्त की भाभी का हैरान कर देने वाला कारनामा सामने आया है नौंवी में पढ़ने वाले एक नाबालिग छात्र को उसके दोस्त की भाभी बहला-फुसला कर नैनीताल लेकर चली गई। वहां एक होटल में उसने छात्र के साथ शारीरिक संबंध बनाए और वीडियो बनाया। शिकायत के बाद महिला को गिरफ्तार किया गया है।
मामला उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज क्षेत्र का है। यहां रहने वाले एक परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उनका 17 वर्षीय बेटा, जो कक्षा नौ का छात्र है, अचानक लापता हो गया। जांच में पता चला कि छात्र को उसके दोस्त की भाभी अपने साथ बिना परिवार को बताए नैनीताल ले गई थी।
परिजनों की शिकायत पर सक्रिय हुई पुलिस ने छात्र को सकुशल बरामद कर परिवार के सुपुर्द कर दिया। हालांकि घर लौटने के बाद छात्र मानसिक रूप से परेशान और गुमसुम रहने लगा। परिवार के बार-बार पूछने पर उसने बताया कि महिला उसे बहाने से बुलाकर अपने साथ ले गई थी।
आरोप है कि यात्रा के दौरान महिला ने उसका मोबाइल और सिम नष्ट कर दिया और नैनीताल में एक होटल में ठहराया। वहां कथित तौर पर उसके साथ आपत्तिजनक हरकतें की गईं और उसकी जानकारी के बिना फोटो व वीडियो बना लिए गए।
परिजनों के अनुसार, बाद में इन्हीं फोटो-वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर करीब 10 लाख रुपये की मांग की गई। इसके बाद परिवार ने दोबारा पुलिस से संपर्क किया।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।


