अल्मोड़ा उत्तराखण्ड एक्सीडेंट कुमाऊं नैनीताल

सर्दियों में जंगलों में लगी आग!…वन संपदा खतरे में, समय रहते टला बड़ा हादसा

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में सर्दी के मौसम में भी जंगलों में आग की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। कुमाऊं मंडल के दो जिलों—नैनीताल और अल्मोड़ा—में मंगलवार देर रात भीषण आग लगने की घटनाओं ने इलाके में हड़कंप मचा दिया।

नैनीताल जनपद मुख्यालय के फांसी गधेरे एवं अयारपाटा क्षेत्र में बांज के जंगल में भीषण आग लगने की सूचना जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल को मिली। जिलाधिकारी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए फायर ब्रिगेड की टीम को मौके पर भेजा। फायर ब्रिगेड ने तत्परता से आग पर काबू पाया और बड़े नुकसान को टाल दिया। स्थानीय लोगों और पर्यावरण प्रेमियों ने फायर ब्रिगेड और जिलाधिकारी की तुरंत कार्रवाई की सराहना की।

यह भी पढ़ें 👉  प्यार का खूनी खेल!...पहले महिला को मारी गोली, फिर युवक ने खुद को उड़ाया

देर रात अल्मोड़ा वन प्रभाग के अंतर्गत सल्ट विधानसभा क्षेत्र के गोदी गांव के जंगल में भीषण आग लग गई। मछोड़ और टोटाम गांव के बीच लगी आग इतनी भयानक थी कि भतरौंजखान–रामनगर मार्ग से भी आग की लपटें और धुआं साफ दिखाई दे रहा था। सर्दियों में आमतौर पर जंगल में नमी होने के बावजूद आग तेजी से फैल गई, जिससे वन संपदा को गंभीर नुकसान पहुंचने का खतरा था।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार का बड़ा तोहफा... 488 एकल महिलाओं के खातों में भेजे 2.76 करोड़ रुपये

स्थानीय ग्रामीणों ने आग की सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम ने रात और दुर्गम पहाड़ी इलाके में कड़ी मशक्कत के बाद घंटों की मेहनत के बाद आग पर नियंत्रण पाया। विभाग ने बताया कि समय पर मिली सूचना और तत्पर कार्रवाई के कारण बड़े नुकसान को टाला जा सका।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में