उत्तराखण्ड एक्सीडेंट हरिद्वार

उत्तराखंड में कोहरे का कहर…खड़े ट्रक से टकराई कार; चार लोगों की मौत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में घने कोहरे के कारण हुए अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सबसे बड़ा हादसा ऋषिकेश में मंगलवार देर रात हुआ, जहां एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। इस दर्दनाक दुर्घटना में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, हादसा घने कोहरे के कारण हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि कार की छत पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर अलग हो गई। कार ट्रक के नीचे बुरी तरह फंस गई थी, जिससे शवों को बाहर निकालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। हादसे में जान गंवाने वालों के शव क्षत-विक्षत हालत में सड़क पर बिखरे मिले। मृतकों में दो लोग चंद्रेश्वरनगर और गुमानीवाला क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड... दिनदहाड़े फायरिंग से दहला इलाका

हादसे की सूचना मिलते ही पीड़ित परिवारों में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सभी चार शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बरसेंगे बादल!...मूसलाधार बारिश की चेतावनी, इन जिलों में स्कूल बंद

वहीं, दूसरा मामला रुड़की का है, जहां घने कोहरे के चलते हुए दो अलग-अलग हादसों में एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

ऋषिकेश के मनसा देवी रेलवे फाटक के पास हुए इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और रफ्तार पर नियंत्रण को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह इलाका पहले भी दुर्घटनाओं के लिए संवेदनशील माना जाता रहा है, बावजूद इसके यहां पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए हैं। पुलिस की प्रारंभिक जांच में हादसे की मुख्य वजह तेज रफ्तार और कोहरा बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  बारिश का रेड अलर्ट जैसा असर!...उत्तराखंड के इस जिले में मंगलवार को स्कूल बंद

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में