उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल हरिद्वार हिल दर्पण

पहले महिला की हत्या, फिर शव को झाड़ियों में फेंका!… एनकाउंटर में सामने आई खौफनाक कहानी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में पुलिस-बदमाशों के बीच एक बार फिर मुठभेड़ हुई है। देर रात दो बदमाशों ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। घायल आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के नहटौर निवासी जीशान के रूप में हुई है। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूछताछ में उसने अपने साथी शाहनवाज के साथ मिलकर 28 जून को एक महिला की हत्या करने और शव को हरिद्वार में गंगा किनारे झाड़ियों में फेंकने की बात कबूल की है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के भविष्य का ब्लूप्रिंट तैयार!... नीति आयोग के साथ सीएम धामी की बड़ी बैठक

पुलिस के अनुसार, हरिद्वार जिले की नगर कोतवाली क्षेत्र में बीती रात दूधिया बंध तिराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान देहरादून की ओर से बाइक पर आ रहे दो संदिग्ध युवकों को रोकने का प्रयास किया गया। आरोप है कि दोनों ने रुकने के बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में जीशान के दाहिने पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी शाहनवाज मौके से फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी का बड़ा एक्शन प्लान!... अब युवाओं-किसानों के सपनों को मिलेगा लोन का सहारा

यह मामला 28 जून को सामने आया था, जब रोडीबेलवाला चौकी के पीछे आस्था पथ के पास झाड़ियों में करीब 30 वर्षीय अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ था। महिला के शरीर पर चोट के कई निशान थे, कपड़े फटे हुए थे और नाक-मुंह से खून बह रहा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि महिला की मौत गला घोंटने और मुंह दबाने से दम घुटने के कारण हुई थी। रिपोर्ट में गर्दन और नाक की हड्डी टूटने तथा शरीर पर गंभीर चोटों की भी पुष्टि हुई थी।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस में बड़ा फेरबदल...33 अधिकारियों के तबादले, कई थानों की बदली कमान

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार जीशान ने हत्या में अपनी और शाहनवाज की भूमिका स्वीकार की है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के बाद हत्या के पीछे की पूरी वजह और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं का भी खुलासा किया जाएगा। फिलहाल मृतका की पहचान कराने के प्रयास भी जारी हैं।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में