उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल हरिद्वार हिल दर्पण

नए साल की पहली स्ट्राइक… एक झटके में फंसे 62 गैंगस्टर, मची खलबली

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में वर्ष 2026 के पहले ही दिन पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। संगठित गिरोह बनाकर अपराध करने वाले आदतन अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए पूरे हरिद्वार जिले में 62 आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया है।

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के नेतृत्व में जिले के सभी थाना और कोतवाली क्षेत्रों में सक्रिय अपराधियों, हिस्ट्रीशीटरों और संगठित गिरोहों की सूची तैयार की गई थी। इनके आपराधिक रिकॉर्ड, नेटवर्क और गतिविधियों का गहन विश्लेषण करने के बाद यह कार्रवाई अमल में लाई गई। पुलिस का उद्देश्य जिले में अपराध के ग्राफ को प्रभावी रूप से कम करना है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भू-कानून पर बड़ा एक्शन... डीएम के आदेश से सरकार में निहित हुई जमीन

जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमों का विवरण इस प्रकार है—
श्यामपुर थाना से 3, कनखल थाना से 6, ज्वालापुर कोतवाली से 2, रानीपुर कोतवाली से 4, सिडकुल थाना से 5, बहादराबाद थाना से 7, कलियर थाना से 1, रुड़की कोतवाली से 3, गंगनहर कोतवाली से 3, पथरी थाना से 5, लक्सर कोतवाली से 7, मंगलौर कोतवाली से 8, भगवानपुर थाना से 6 और बुग्गावाला थाना से 2 आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बड़ा एक्शन तय!...324 मकानों पर बुलडोजर से पहले अंतिम अल्टीमेटम

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि हरिद्वार जिले में अपराध और अपराधियों के लिए कोई स्थान नहीं है। उन्होंने बताया कि जिन 62 आदतन अपराधियों पर कार्रवाई की गई है, वे लंबे समय से संगठित गिरोह बनाकर आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त थे। इसके अलावा अभी भी कई गिरोहों के सरगना और सदस्य पुलिस की रडार पर हैं, जिनकी कुंडली खंगाली जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  महिला की इज्जत पर वार, विधायक की छवि पर हमला!!... कई राज्यों में छिपता रहा, फिर ऐसे चढ़ा हत्थे

उन्होंने यह भी कहा कि संगठित अपराध के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत किया जा सके और आम जनता को सुरक्षित माहौल मिल सके।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में