उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम हल्द्वानी हिल दर्पण

पहले बाहर से बंद किया फ्लैट, फिर तोड़ा ताला… हल्द्वानी में चोरों की फिल्मी चोरी ने उड़ाए होश

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में चोरों ने एक बार फिर पुलिस को खुली चुनौती देते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। हैरानी की बात यह है कि यह घटना पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर स्थित मेडिकल कॉलेज के गेटेड परिसर में हुई। मंगलवार देर रात तीन नकाबपोश बदमाश कैंपस में घुसे और एक ही बिल्डिंग में कई डॉक्टरों के बंद फ्लैटों को निशाना बनाकर लाखों रुपये के जेवरात, नकदी और अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए। पूरी वारदात परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड... इन पेंशनरों को धामी सरकार का बड़ा तोहफा

जानकारी के अनुसार, 14 जुलाई की रात करीब दो बजे तीनों आरोपी दबे पांव बिल्डिंग में पहुंचे और सबसे पहले बंद फ्लैटों की रेकी की। इसके बाद उन्होंने एक फ्लैट का कुंडा बाहर से बंद कर दिया, ताकि अंदर मौजूद लोग बाहर न निकल सकें। फिर दूसरे फ्लैट का ताला तोड़कर भीतर घुसे और जेवरात, नकदी समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। बताया जा रहा है कि बदमाश चोरी का सामान डॉक्टर की पत्नी के पर्स में भरकर अपने साथ ले गए।

यह भी पढ़ें 👉  राहुल गांधी की एंट्री से पहले सियासत गरम...कार्यक्रम स्थल बदलने पर कांग्रेस ने खोला मोर्चा

घटना का पता चलने पर पीड़ित डॉक्टरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फुटेज के आधार पर तीनों आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

इस घटना के बाद मेडिकल कॉलेज परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। गेटेड कैंपस होने और परिसर में पुलिस चौकी मौजूद रहने के बावजूद बदमाशों का आसानी से अंदर प्रवेश करना, कई फ्लैटों में चोरी करना और बिना किसी रोक-टोक के फरार हो जाना सुरक्षा व्यवस्था की बड़ी चूक माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले के जल्द खुलासे के लिए टीमें सक्रिय हैं।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में